व्यंग्य
किडनी और राज्य सभा सदस्यता के सौदे
वीरेन्द्र जैन
एक होती है किडनी, [वैसे तो एक व्यक्ति के पास किडनियाँ दो होती हैं पर किस्से कहानियों में ऐसे ही कहा जाता है] जो मनुष्यों के शरीर में पायी जाती है। इसका काम गन्दे खून को साफ करना होता है। कृपया खून को खून के अर्थ में ही लें, वैसे इसके कई अर्थ हो सकते हैं, जैसे किसी ने कहा कि मेरा स्व. प्रमोद से खून का रिश्ता था, क्योंकि मैंने उसका खून कर दिया था, या लोग अपने बच्चे की किसी सफलता पर गर्व से कहते हैं कि यह मेरा खून है तथा दूसरे के बच्चे की नालायकी पर कहते हैं कि न जाने किस कमीन का खून है आदि। अब किडनियों के बदले जाने की सुविधा हो गयी है किंतु पुराने ज़माने में किडनियाँ खराब हो जाने के बाद वैसे ही बदली नहीं जा सकतीं थीं जैसे कि आजकल के ज़माने में चाइना के माल के बारे में कहा जाता है कि -नो एक्सचेंज। यौं पहले सरज़री तो होती थी। पौराणिक गणेशजी के स्वरूप के उदाहरण को छोड़ भी दें तो भी रीतिकालीन कवि ‘कटि का कंचुक काट के कुचक मध्य धर दीन’ लिख कर कुशल सरज़री की उपस्तिथि का संकेत दे गये हैं। आते आते वो ज़माना आ गया कि किडनियाँ न केवल बदली ही जाने लगीं अपितु बाज़ार में मोबाइल सैटों की तरह बिकने भी लगीं। पिछ्ले दिनों ही दिल्ली में किडनी का धन्धा करने वालों का बड़ा रैकिट पकड़ा गया था किंतु इस हाथ ले उस हाथ दे वाले सिद्धांत के अनुसार सब कुछ रफा दफा हो गया। अब बेचारी जनता को भी चौबीस घंटे के मीडिया द्वारा रोज़ रोज़ नये नये स्टिंग दिखाये जाने लगे हैं कि वह भी ऊब चुकी है। वह बेचारी भी कितना याद रखे!
कानून ने किडनी समेत सभी अंगों के सौदों को अवैध घोषित कर रखा है पर अगर कानून के किये कुछ होता होता तो अब तक समाजवाद आ गया होता। कानून तो किताबों में लिखने और पढने की चीज़ है। उसका हाल तो वैसा है जैसा कि किसी कवि ने कहा है कि- सत्य अहिंसा दया धर्म का उनसे बस इतना नाता है दीवालों पर लिख देते हैं, दीवाली पर पुत जाता है
अगर कानून के रोके किडनी का व्यापार रुकता होता तो हमारे राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के बीच किडनी सौदे का जो सार्वजनिक विवाद चल रहा है उस पर कोई कार्यवाही हो जाती। अगर आपको याद नहीं आ रहा हो तो याद दिला दूं कि पिछले दिनों जब आज़मगढ के ठाकुर अमर सिंह ने, जिनकी ज़ुबान खुद को मुलायम सिंह का हनुमान बताते बताते नहीं सूखती थी, समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राज्य सभा की सदस्यता को छोड़ कर शेष सारे पदों से स्तीफा दे दिया तथा जब राज्य सभा से भी स्तीफा देने की मांग की गयी तो कहा कि पहले मेरी किडनियाँ वापिस दो, तब राज्यसभा की सदस्यता से स्तीफा दूंगा। ये सीधा सीधा किडनी का सौदा है और मानव अंग अवैध प्रत्यारोपण जैसे कानून के अंतर्गत आता है। ठाकुर अमर सिंह राजपूत जो अब अपने को यादव मरीचिका से स्वतंत्र मानते हैं अपनी किडनियाँ वापिस माँग रहे हैं।
‘ तुम मुझे किडनी दो मैं तुम्हें स्तीफा दूंगा’
अब बेचारे पहलवान मुलायम सिंह लौटाने के लिये किडनियाँ कहाँ से लायें उन्हें तो यह लग रहा है कि जैसे कोई कह रहा हो- तलाक दे तो रहे हो बड़ी अकड़ के साथ मेरा शबाब भी लौटाओगे, मेहर के साथ?
पहले वाले लोहियावादी मुलायम सिंह होते तो कह सकते थे कि किडनियाँ तो लौटा दूंगा किंतु तुमने जो मेरा दिमाग और दिल निकाल लिया है वह तो लौटा दो। जिस देश में पैसों और किडनियों की दम पर उच्च सदन चल रहे हों उस देश के मालिक तो फाइव स्टार आश्रमों में रहने वाले रास रचैय्या बाबा ही होंगे!
जय जय नित्यानन्द की जय!
वीरेन्द्र जैन
2/1 शालीमार स्टर्लिंग रायसेन रोड
अप्सरा टाकीज के पास भोपाल मप्र
फोन 9425674629
बुधवार, मार्च 10, 2010
गुरुवार, फ़रवरी 25, 2010
व्यंग्य- बड़ी लकीर खींचने की प्रतियोगिता
व्यंग्य
बड़ी लकीर खींचने की प्रतियोगिता
वीरेन्द्र जैन
‘’क्या आपके यहाँ कोई घूरा है?’’ उन्होंने पूछा
’’पहले तो था पर अब नहीं है, बिल्डरों ने उन पर कब्जा कर लिया है और सब पर बिल्डिंगें तन गयी हैं’’ मैंने उत्तर दिया
’’ तब तो बेकार है....’’ वे लम्बी साँस लेकर बोले
’’क्यों आपको घूरे पर क्या, किसे फैंकना है?’’ मैंने जानना चाहा
’’ अपनी पार्टी का अधिवेशन करना था...” उन्होंने बताया
’’ पर मैं तो घूरे के बारे में पूछ रह था?’’ मुझे उनकी श्रवण क्षमता पर अचानक सन्देह सा हुआ।
’’ वही बता रहा हूं, अगर आप सब्र रख सकें’’ कह कर उन्होंने मेरी ओर दया की दृष्टि से देखा। फिर ठंडी साँस लेकर बोले जब से फाइव स्टार संस्कृति पर मीडिया की उंगलियाँ उठने लगी हैं, तभी से हमारे अध्यक्ष भी कहने लगे हैं कि हम किसी की लकीर को मिटा नहीं सकते इसलिये बड़ी लकीर खींचो। सारी पार्टियों वाले सादगी की प्रतियोगिता पर उतर आये हैं सो हमने सोचा कि हम अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन घूरे पर करेंगे,और नारा देंगे- जनता ने हमें घूरे पर फेंका पर हम घूरे से राज सिंहासन तक जायेंगे-, इसलिये कोई अच्छा सा, बड़ा सा घूरा तलाशते फिर रहे हैं’’
‘’ पर आप पूरे राज्य पर शासन कर रहे हैं और जब आपके मंत्रियों के यहाँ, छापे पड़ते हैं तो उनके ड्राइवरों तक के लाकरों से करोड़ों रुपये निकलते हैं, उनके नीचे काम करने वाले अफसरों के यहाँ से सोने की सिल्लियाँ निकलती हैं, तब आप अपना अधिवेशन चाहे टेंट लगा कर करें या घूरे पर करें क्या फर्क पड़ता है- ये जो पब्लिक है सब जानती है, ये जो पब्लिक है...!’’
‘’मैंने आप से घूरे के बारे में पूछा था अपनी पार्टी चलाने के बारे में आप से सलाह नहीं मांगी थी, हमारी पार्टी कैसे और काहे से चल रही है वह हमें पता है और पब्लिक तो तब जानेगी जब हम उसे चैन से जीने देंगे। अभी इन्दौर में भाजपा का अधिवेशन हुआ तो ऊपर से टेंट लगा कर अन्दर से एसी लगा दिया गया, गोबर में सेंट डाल कर लीप दिया गया, जर्सी गायें बंधवा कर गौग्राम बनवा दिया गया, मनेका गान्धी के लिये चारे का इंतज़ाम कर दिया गया जिसे उन्होंने हर एक घंटे बाद पशुओं को डाल कर उस ताकत की उम्मीद की जिससे वे अपने सपूत से मनुष्यों के हाथ कटवा सकें। बैलगाड़ी से चले, गन्ना चूसा, भुने कच्चे चने खाये, मटर की चाट चखी, घर लौट कर काफी पीते हुये बच्चों को बताया कि पिकनिक अच्छी रही। ’’ वे बोले।
‘’ पर बातें मोबाइलों से कीं और काम लेपटाप से किया’’ मैंने कहा।
‘’ हम लोग छवि सुधारने में भरोसा करते हैं चरित्र सुधारने में नहीं। सीता रूपी लक्ष्मी हरण करने के लिये रावण को भी साधु का भेष धारण करना पड़ता है, बरना मंत्रियों के ड्राईवरों तक के लाकरों में से करोड़ों रुपये यूं ही नहीं निकलते। कभी देशभक्ति का चोला ओढना पड़ता है तो कभी साधू साध्वी का चोला ओढे हुये को आगे करना पड़ता है, कभी धर्म की रक्षा करवानी पड़ती है तो कभी गाय की। भले ही दोनों पर कोई खतरा नहीं हो तो भी खतरों की कहानियाँ बनानी पड़ती हैं। पूजा से भी ज्यादा देर तक घंटी बजानी होती है ताकि दुनिया वालों को भ्रम हो जाये कि यहाँ बड़ा धार्मिक आदमी रहता है। सारे चोर उचक्के माथा ज़रूर पोत कर रखते हैं, सब ध्यान बँटाने का खेल है। इधर नज़र भटकी उधर माल यारों का। कहावतें यों ही नहीं बन जातीं। बगल में छुरी तभी काम कर पाती है जब मुँह में राम रख कर धोखा दिया जाये। राम नाम रटना पराया माल अपना तभी हो पाता है। राज कपूर की फिल्म का एक गीत है-
देखे पंडित ज्ञानी ध्यानी दया धर्म के बन्दे,
राम नाम ले हज़म कर गये गौशाला के चन्दे
अजी मैं झूठ बोल्याँ? अजि मैं कुफर तोल्याँ? कुई ना, हो कुईना, हो कुई ना।
अब तुम्हारे यहाँ घूरा नहीं है तो कोई बात नहीं अब हम फुट्पाथ पर अधिवेशन कर लेंगे पर बड़ी लकीर ज़रूर खींचेंगे।‘’

गुरुवार, फ़रवरी 18, 2010
दो लघ कथायें
दो लघुकथाएं
वीरेन्द्र जैन
1
नकली नोट और असली मशीन
===============================================
एक प्रदेश के बड़े मंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा बुलायी गयी आंतरिक सुरक्षा की बैठक में कहा कि अगर हमें नकली नोटों के चलन से मुक्ति पानी है तो उसका उपाय हमारे पास है। यह सुनकर ज़िज्ञासा में सारी निगाहें उनकी ओर उठ गयीं।
इस ध्यानाकर्षण के बाद उन्होंने कहा कि नकली नोटों से बचने का इकलौता उपाय यह है कि हज़ार और पाँच सौ रुपयों के नोट बन्द कर दिये जायें। इससे विदेश से इन नोटों को लाने वालों को ट्रक में भरकर लाना पड़ेगा और हम ट्रक को ऐसे ही पकड़ लेंगे जैसे हाईवे पर खड़े रह कर हमारे ट्रैफिक इंसपैक्टर पकड़ लेते हैं।
उनका उत्तर सुनते ही सारे लोग मुस्करा दिये और बात आयी गयी हो गई। बैठक से लौटते हुये बड़े मंत्री के निजी सचिव ने कहा कि सर अगर हमारा प्रस्ताव मान लिया गया होता तो हमें तो बहुत मुश्किल हो जाती क्योंकि अपने यहाँ भी ट्रकों में भर कर नोट आते तो अपुन हिसाब कैसे रखते।
- तुम्हें पता नहीं कि हमने भी यह बयान सोच समझ कर ही दिया है। अपनी मेमसाब ने पहले ही नोट गिनने की मशीन खरीद कर रखी हुयी है- बड़े मंत्री ने राज बताया।
2
उस पार न जाने क्या होगा!
================================================
बड़े मंत्री को अपने गुप्तचरों के द्वारा भनक लग गयी थी कि उसके प्रदेश के कुछ अफसरों पर आयकर विभाग का छापा पड़ने वाला है, इसलिये उन्होंने पहले से ही शोर मचाना शुरू कर दिया था एक एक को देख लूंगा, किसी को नहीं छोड़ूंगा। ये लोग ही हैं जो प्रदेश का विकास नहीं होने दे रहे हैं। मैं सबको सस्पेंड कर दूंगा, आदि आदि।
अफसरों को लगा कि वे सनक गये हैं, या दिखावे के लिये ड्रामा कर रहे हैं। हम जो कुछ भी कर रहे हैं सब सरकार की मर्ज़ी से ही तो कर रहे हैं और उनका सिंह भाग अर्थात लायन शेयर तो ठीक समय पर ठीक ढंग से पहुँचा रहे हैं। वे वर्षा के लिये यज्ञ कराते हैं तो हम ही पैसा जुटाते हैं, वे अपना अधिवेशन कराते हैं तो भी हम ही पैसा जुटाते हैं, वे गणेश बैठाते हैं, दुर्गा बैठाते हैं, रैली करते हैं प्रदर्शन करते हैं, चुनाव लड़ते हैं, बेटे बेटियों की शादी-व्याह करते हैं, सब के लिये हम ही तो पैसा देते हैं फिर ये फुफकार कैसी। वे लापरवाह रहे और लुट गये। इतने नोट निकले इतने नोट निकले कि गिनने वाले थक गये पर नोट कम नहीं हुये। झख मार कर नोट गिनने की मशीन बुलवाना पड़ी तब कहीं दो दिन में गिनती पूरी हुयी।
छापा मारने वालों की दशा देख कर वह अफसर जिसके यहाँ छापा पड़ा था हँसने लगा तो उन लोगों ने पूछा कि क्यों हँस रहे हो। उत्तर में वह बोला कि जब हमारे यहाँ छापा मारने में तुम्हारा यह हाल हो रहा है तो जब तुम मंत्री जी के यहाँ छापा मारोगे तो क्या हाल होगा!

सोमवार, फ़रवरी 01, 2010
व्यंग्य- बिना माल के दलाल्
व्यंग्य
माल बिना घूमता दलाल
वीरेन्द्र जैन
दलाल का काम होता है कि वह बेचने वाले और खरीदने वाले के बीच मेल बैठाये। बेचने वाले के पास माल होता है और खरीदने वाले के पास पैसा होता है और दोनों ही अन्धे होते हैं। इन दोनों के बीच गाल बज़ाने वाले को दलाल कहते हैं जो दोनों के बीच में रहकर दोनों से ही माल काटता है। चूंकि पूंजीवादी दुनिया में सारे सम्बन्ध व्यवसाय में बदलते जाते हैं और जहां व्यवसाय होगा तो वहां दलाल भी मिलेगा। हमारे देश की राजनीति में भी ऐसे कलाकार मिलते हैं और ज़रूरत पर देश के प्रधानमंत्री तक दलाल सलाम करने लगते हैं। वह फिल्मी कलाकारों की लोकप्रियता को वोटों से भुनवाने के लिये उन्हें राजनीतिज्ञों से मिलवाता है और कलाकारों को नेताओं के सौजन्य से सरकारी सुविधाये दिलवाता है। इधर का माल उधर, और उधर का माल इधर ।
आम तौर पर दलाल की दलाली तभी तक शिखर पर रहती है जब तक कि वह खुद उत्पादक या व्यापारी नहीं बनता, पर जब वह खुद ही व्यापार करने लगता है तो वह सन्दिग्ध हो जाता है।
दलाल के लिये ज़रूरी होता है कि माल वाले से उसका जुड़ाव बना रहे क्योंकि जब माल ही नहीं होगा तो वह क्या बेचेगा! पर कुछ दलालों को यह समझ कुछ देर से आती है। वे मुँह के ज़बर होते हैं जिन्हें सज्जनता की भाषा में वाकपटु कहा जाता है। माल खतम हो जाने की बाद भी वे सौदा करने के लिये फेरी लगाते रहते हैं। जब कवि सच्चे और स्वाभिमानी होते थे उस समय की एक लोक कथा है कि किसी कवि की कविताओं को छोड़ कर बाकी सब कुछ बिक गया केवल चारपाई का एक पाया शेष रहा। वह उसे ही बाज़ार में बेचने निकला। पुराने ज़माने में अपना माल बेचने का इकलौता तरीका यही होता था कि फेरी लगा कर आवाज़ लगाते हुये सामान बेचा जाये। वह गलियों गलियों यह कहते हुये घूमा-
खाट लो खाट
सियरा [सिरा] नईंयां [नहीं है],
पाटी नईंयां
बीच का झकझोल नईंयां
चार में से तीन नईंयां
खाट लो खाट
दलाल के पास बातें तो बहुत होती हैं, और बहुत क्या बातें ही बातें होती हैं, पर वह बात का धनी नहीं होता। उसके पास न बफादारी होती है, न बज़नदारी। सच्चाई तो उसके पास से नाक मूंद कर ऐसे दूर भागती है जैसे कि किसी सार्वजनिक पेशाबघर के पास से गुज़र रही हो। कभी वह ऐसा बीमार होना प्रदर्शित करता है कि शायद गंगाजल पीने और गौदान करने के अलावा और कुछ न कर सके, पर कुछ ही क्षणों में वह पलट कर पुराने पहलवानों से कुश्ती लड़ने के लिये तैयार हो जाता है। वह देश भर की यात्रायें करने लगता है और चैनल दर चैनल नल की तरह बहने लगता है।
स्वाभिमान तो उसके लिये अछूत होता है। वह दाँत निपोर कर किसी के भी साथ चिपक किसी की भी दावत में बिना बुलाये जा सकता है और डकार लेकर बाहर आने के बाद वह उसी को आंखें दिखा सकता है। अहसान किस चिड़िया का नाम है वह नहीं जानता, इसी लिये किसी का अहसान नहीं मानता। वह जहाँ से लतियाया जा चुका होता है उसी दरवाजे फिर से सलाम करने पहुँच जाता है। जिनको दिन में गाली देता है उन्हीं से रात में मिलता है और इसे वकील और क्लाइंट की भेंट बताता है, क्योंकि उसे दूसरा कोई वकील नहीं मिलता।
दलाल बातों में ही नहीं शरीर से भी गोलमटोल होता है। उसकी ज़ुबान कैंची की तरह चलती है और जब कैंची को कुछ नहीं मिलता तो अपनी ही बात को काटने लगती है। दलाल चाहे जो रूप धारण कर ले पर वह हमेशा दलाल रहता है। वह नेता भी बन जाये फिर भी उसका दलालत्व अमर रहता है।

लेबल:
दलाल,
राजनीतिक व्यंग्य्,
हास्य-व्यंग्य
रविवार, जनवरी 31, 2010
व्यंग्य- अरे ये मुकेश अम्बानी तो अपना भाई-बन्द निकला
व्यंग्य
अरे ये मुकेश अम्बानी तो अपना भाई-बन्द निकला
वीरेन्द्र जैन
वैसे ऐसा हिन्दी फिल्मों में होता रहा था पर ये मामला वैसा नहीं है। ये वैसा है जैसे के लिये हमदर्दी या समवेदना शब्द ने जन्म लिया था। मैं तो वैसे ही उसको दुश्मन मान कर बैठा था, पर वो तो ठीक हुआ कि मैंने जनसत्ता में छपी वह खबर पढ ली जिससे पता लगा कि हम दोनों ही एक ही दर्द के मारे हैं। वैसे भाई कहने से मेरा आशय वैसा भी नहीं है जैसा कि उसका असली भाई है जो पहले के मुलायम सिंह की तरह अभी अमर सिंह की मित्रता के गौरव से भरा हुआ फिर रहा है, पर कुछ दिनों बाद उसके राज भी सीने में दफन होने के सार्वजनिक बयान आने लगेंगे।
आप कयास लगाने में क्यों अपना समय बरबाद कर रहे हैं जबकि मैं तो आपको वह खबर ही पढवाये देता हूं। घटना लन्दन की है और एन के सिंह की किताब- नाट बाए ए रीजन अलोन: द पालिटिक्स आफ चेजिंग इंडिया- के विमोचन समारोह की है। अरे ये वही समारोह है जिसमें कि मुकेश ने कहा था कि मुम्बई सभी भारतीयों की है, और इस बयान पर मुम्बई का एक बूढा गुंडा उनके पीछे लट्ठ लेकर घूम रहा है। खबर के अंतिम पैरा के अनुसार............................................
-......... बाद में बरखा दत्त ने दर्शकों में बैठी नीता अम्बानी की तरफ एक सवाल उछाला। नीता अम्बानी ने देश में बेहतरीन संस्थान विकसित करने के कारपोरेट जगत के उत्तरदायित्व का अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सुशिक्षित युवा वर्ग देश की बहुमूल्य सम्पदा और शान है और अगर हम उनकी ऊर्ज़ा और इरादों को सही दिशा दे सकें तो हम नये भारत का निर्माण कर सकते हैं। चर्चा का उपसंहार करते हुये बरखा दत्त ने कहा कि शिक्षा सबसे अहम है और फिर मुकेश अम्बानी से पूछा कि क्या आप कुछ कहना चाहेंगे! इस पर मुकेश अम्बानी ने कहा-
नहीं नहीं, नीता के कह चुकने के बाद में कुछ नहीं कहता।
बस यही वह बिन्दु था जिस पर मुझे लगा कि यह व्यक्ति तो अपना भाईबन्द है और इसका भी वही हाल है।
स्कूल में कल एक बच्चे से पूछा गया था कि बताओ मातृभाषा ही क्यों होती है पितृ भाषा क्यों नहीं होती।
बच्चा बोला क्योंकि हम भाषा को माँ से ही सीखते हैं, पिताजी को बोलने का मौका ही कहाँ मिलता है।

रविवार, जनवरी 24, 2010
व्यंग्य -बसंत में बीमारी

व्यंग्य
बसंत में बीमारी
वीरेन्द्र जैन
कभी कभी प्रभु की मति भी मारी जाती है। जैसे कोई ढीठ मक्खी बार- बार उड़ाने पर भी किसी चरित्रवान व्यक्ति की नाक पर बैठने की गुस्ताखी करती है और चरित्रवान व्यक्ति को इसके अलावा दूसरा कोई रास्ता नही सूझता कि मक्खी को मार दिया जाए इसी तरह मति भी मारी जाने के लिए मजबूर हो जाती है। अब मति चाहे प्रभु की हो, प्रभुवर्ग की हो या आम जनता की, जब मारी जाना होती है सो मारी ही जाती है। जबसे मैंने यह सुना है कि उसकी इच्छा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता तभी से मैं अपने सारे दोष उसी पर मढ़ देने में सिद्वहस्त हो गया हूँू।
अब यह भी कोई बात हुई कि वह मुझे बीमारी दे और वह भी बसंत के मौसम में, यह उसकी मति मारे जाने का लक्षण नहीं तो और क्या है ? अरे भला आदमी बीमारी को कुछ अच्छा सा अवसर देखकर नही दे सकता था! कि जब दफ्तर में ज्यादा काम हो तब दे दे,े जब बच्चे छुट्टियों में पहाड़ घुमाने की जिद कर रहे हों तब दे दे। ऐसे रिश्तेदारों के यहॉ विवाह समारोह हो जहॉ बड़ा खर्च करना जरूरी होता है तब दे देता। लोग इस्तीफा देने तक में अवसर की अनुकूलता का ध्यान रखते हैं और यह प्रभु है कि बीमारी देने में भी वक्त नही देखता। सोचता हूँ कि मोनोपली का लाभ उठाने में जब सभी माहिर हैं तो प्रभु ही क्यों पीछे रहे, वह भी राशन के दुकानदार, विद्युत सरकारी टेलीफोन विभाग की तरह अपनी मनमानी करता रहता है।
वैसे बसंत में लोग बनावटी बीमार दिखने में भी आनंदित महसूस करते है, कोई प्रेमरोगी होने का ढोग करता है तो किसी का दिलो जिगर चाक- चाक हुआ रहता है, भले ही उसमें से रक्त की एक बूंद भी न टपकती हो। कोई अपना बैंक बेलेन्स, दुकान, जमीन, बीमा, का पैसा आदि छोड़कर शेष सारा जीवन न्यौछावर करता नजर आता है। जैसे कि जीवन नहीं नाक हो जिसे जब चाहे छिनका जा सके। कुछ घायल होने के लिए खुद सलाह देते हैं कि '' सीधा तो कर लो तीर को '' और कुछ कहते हैं कि
'' आज अपने हाथों से क्यों न कत्ल हो जाएँ,
अब तो मेरे कातिल के हाथ थक गए होंगे। ''
वैसे मैं इस बासंती मौसम में भी इनमें से किसी कोटि का बीमार नहीं था। अब चाहे आप मुझे रस हीन, हृदयहीन, निरा बौद्विक भौतिक प्राणी के रूप में उपेक्षा से देखें पर में तो अपने और जग के सारे दोषों के लिए प्रभु को जिम्मेवारी सौंपकर ऐसे खड़ा हो जाता हूॅ जैसे दूध की थैली में से दूध निकाल लेने और आखिरी बूॅद तक झटक लेने के बाद वह उजली पारदर्शी होकर कचरेदान में शोभायमान होती है।
मैं इस देश के कर्मचारियों, अधिकारियों और राजनेताओं की तरह बनावटी बीमार भी नही था जो डाक्टरों को स्वस्थ्य करने की जगह बीमार करने के लिए पैसे देते हैं। मैं बीमार था और प्रभु की कृपा से सचमुच बीमार था। सुइयॉ दिल में चुभने की जगह बाहों और कूल्हे पर चुभाई जा रहीं थीं। छाती खोलकर सीने पर तीर खाने की जगह गोलियॉ खा रहा था और वह भी मुँह के रास्ते। अधरों का रस पीने की जगह मौसम्बी का दूसरे के द्वारा निकाला हुआ रस पी रहा था। लोग अस्पताल में मुझे देखने आते, तो मुझे कम नर्सो को ज्यादा देखते। नर्सें शायद उनके हृदय में पीड़ा पहुँचा रही हों पर मुझे तो वे निरंतर मेरे कुल्हों में बदल बदलकर सुइयॉ चुभाने की पीड़ा पहुँचा रही थीं। बांसती मौसम में जब दिलों में हूक उठती है, मेरे पेट में गैस बन रही थी जिसका इस्तेमाल ईधन के रूप में भी संभव नही होता। जब कलियों के चटककर फूल बनने का समय था तब मेरा सिर चटक रहा था और पेट फूल रहा था। जब ऑखों में गुलाबी डोरे उभरने का समय था मेरी ऑखे दर्द और बुखार में लाल हो रही थीं, जब नायक से नायिका अंग अंग में पीर होने का वर्णन गा गाकर कर रही हो तब मैं उसी पीर का वर्णन कराह- कराहकर कर रहा था। जब कवियों - रसिकों के मन मचल रहे होंगे, तब मेरा जी मिचला रहा था। जब असंख्य देहैं पुष्प गंधों से महक रही थीं तब मैं पसीने में मिली एंटी बायटिक की दुर्गध से सराबोर पड़ा था। जब लोग चांदनी में नहाने को कपड़े उतार रहे थे तब में नगर निगम के द्वारा रिसाए गए प्रदूषित जल से भी स्नान कर सकने की हिम्मत नही जुटा पा रहा था। जब साहित्यप्रेमियों को ईसुरी, घनानंद, जयदेव और कालिदास याद आ रहे थे तब में एंटी बायटिक एंटीसेप्टिक, एंटासिड, एंटीइन्फ्लूएंट आदि आदि दवाइयों के ब्रान्ड नाम उनके लेने के समय उनके फायदे और नुकसान के बारे में जानने की कोशिश कर रहा था। जब लोग दिलो जान लुटा रहे थे तब मैं डॉक्टरों, दवाइयों और नर्सिग होम पर पैसे लुटा रहा था। जब नायिकाओं के विनोद पर नायकों को हॅसी आ रही थी तब मुझे खॉसी आ रही थी।
जब लोग मदिरा पीकर मस्त हो रह थे, मैं काम्पोज खाकर सुस्त हो रहा था। जिस बंसत ऋतु में कामदेव कालिदास की नायिका के प्रत्येक अंग में प्रवेश कर जाते हैं तथा ऑखों में चंचलता बनकर, कपोलों में पीलापन बनकर, कुचों में कठोरता बनकर, कमर में पतलापन बनकर तथा जॉघों में पुष्टता बनकर प्रकट होते हैं ,बिल्कुल उसी तरह मेरी बीमारी ने भी इस बसंत ऋतु में मेरे पूरे शरीर में प्रवेश कर लिया था बस, अंतर इतना था कि नायिकाओं के जिन अंगों में जिस रूप में बसंत प्रकट हो रहा था मेरे उससे भिन्न अंगों में बीमारी प्रकट हो रही थी पीलापन मेरी ऑखों में था, कठोरता पेट में थी, पतलापन कलाइयों में था और कपोलों पर रूखापन विद्यमान था।
खैर, जो हुआ, सो हुआ, जब मैं अस्पताल में वापिस आ गया हूँ तथा उसी मोनोपलिस्ट एकाधिकारवादी प्रभु से प्रार्थना है कि भविष्य में वह अपनी मति को मारी जाने से बचा ले तो बसंत को भी कुछ अपने खेल दिखाने को मौका मिले और इतनी फूल, पत्तियों, पार्क, बगीचे, नायिकाएं, उन पर आते जाते रंग उनके निरंतर विकास मान परिधान, बासंती हवाएं तथा प्रकृति का एयरकंडीशनर व्यर्थ होने से बच सकता है। गीतकारों के गीत, कवियों की कविताएं, कहानीकारों की कहानियों, ललित निबंधकारों का श्रम तथा आकाशवाणी, दूरर्दशन वालों की नौकरी बरबाद होने से बच सकती है। आखिर मितव्ययिता भी तो कोई महत्व रखती है।
मैं ये नही कहता कि बीमारी न दे और डॉक्टरों की रोजी रोटी छीन ले, पर थोड़ा वक्त और मौसम देख-दाख के दे, इतनी ही विनय है।
-----

प्रभु,
बसंत,
बीमारी,
व्यंग्य,
हास्य व्यंग्य
बुधवार, जनवरी 06, 2010
व्यंग्य -मर्द हो जाना शीला दीदी का
व्यंग्य
मर्द हो जाना शीला दीदी का
वीरेन्द्र जैन
में जब भी बाल ठाकरे के बारे में कोई बात करता हूं तो राम भरोसे हमेशा पूछता है- ये कहाँ के बाल हैं और मुझे हमेशा बताना पड़ता है कि महाराष्ट्र की बम्बई...... नहीं नहीं मुम्बई के। ठाकरेजी की उम्र अस्सी से आगे निकल गयी है और अब ज़ेंडर भेद भूल जाना चाहिये था पर उनकी भाषा अभी तक भी जवानी के दिनों में ही अटकी हुयी है। पिछले दिनों जब उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री के उस बयान पर टिप्पणी की तो उसकी प्रशंसा के लिये उन्हें ज़ेंडर वाली शब्दावली ही मिली और उन्होंने उन्हें कांग्रेस के अंन्दर अकेला मर्द बताया। उनके अनुसार मर्द अर्थात जो बिहारियों को अपने प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाये। पता नहीं कि उन्होंने मध्य प्रदेश के शिव राज ठाकरे का बयान पढा कि नहीं और यदि पढा तो उन्हें कोई उपाधि क्यों नहीं दी! हो सकता है कि इसलिये नहीं दी हो कि उन्हें एक बिहारी को अपने प्रदेश से राज्य सभा में भेजने के लिये विवश होना पढा हो और अब उसे प्रदेश अध्यक्ष बनने से रोकने में उन्हें दांतों पसीने आ रहे हों।
जब राम भरोसे को मैंने बाल ठाकरे का बयान सुनाया था उसके अगले ही दिन वह सुबह सुबह मेरे दरवाजे पर आ गया और वह भी केवल अदरक वाली चाय पीने के लिये नहीं आया था अपितु रात में देखे गये अपने एक सपने को सुनाने के लिये आया। अपने सपने में वह भविष्य में चला गया था और वह देख रहा था कि देश में महिला आरक्षण कानून लागू होने के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव आ गये हैं। चुनाव में शीला दीक्षित के बेटे वाली सीट महिला आरक्षण में चली गयी है और कांग्रेस हाई कमान ने उस सीट पर शीला दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली की वे महिलायें जो अन्य में नहीं आतीं किंतु कांग्रेस उम्मीदवार के फारम भरने, प्रचार पर जाने और जीत जाने पर ढोल धमाकों के साथ नाचने गाने का राजनीतिक काम वर्षों से करती आ रहीं हैं, शीला दीदी को फार्म भरवाने के लिये नाचते गाते हुये ले जाती हैं। पीछे से धक्का मुक्की वाली परंपरा का निर्वाह करते हुये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जब दीदी अपना फार्म निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रस्तुत करती हैं तो वह बड़े सम्मान के साथ कहता है- मैडम यह सीट तो रिजर्व हो चुकी है।
- हाँ इसीलिये तो दिल्ली प्रदेश का मुख्य मंत्री पद छोड़ कर मुझे लोकसभा के लिये फार्म भरना पड़ रहा है वे विनम्रता से कहती हैं।
निर्वाचन अधिकारी फिर कुटिलता से मुस्कराता है और कहता है कि यह सीट तो महिलाओं के लिये आरक्षित है और आप कांग्रेस में अकेली मर्द हैं, यह सीट तो किसी महिला के लिये है इसलिये हो सकता है कि आपका फार्म रिजेक्ट हो जाये क्योंकि डाक्टर बाल ठाकरे साब ने तो सार्टिफिकेट दिया है कि आप कांग्रेस में मर्द हैं।
-अरे आप किस की बातों में आ रहे हैं इस देश में कानून का शासन चलता है कि न कि बाल ठाकरों का- वे बोलीं
- मैडम अगर ऐसा होता तो श्री कृष्ण आयोग की रिपोर्ट पर कार्यवाही के बाद उन्हें जेल में होना चाहिये था, पर वे तो मुम्बई के तानाशाह बने बैठे हैं।
........ इतने में भाजापा के हुड़दंगिये आ गये और उनके हुड़दंग से सपना टूट गया, आगे क्या हुआ पता ही नहीं चला- राम भरोसे ने अदरक वाली चाय पीते हुये बताया।
- पर राम भरोसे बाल ठाकरे तो भाजपा को भी नहीं बख्शते, तुम्हें याद नहीं कि पिछले दिनों राष्ट्रपति के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ वोट दिया था और लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा के प्रधानमंत्री पदप्रत्याशी श्री लाल कृष्ण आडवाणी को मिलने का समय नहीं दिया था। इतना ही नहीं जब भाजपा ने मायावती के साथ छह छह महीने की सत्ता लूट का प्रयोग किया था तो उस पर भी सारी दुनिया के साथ उन्होंने भी हँसते हुये कहा था कि इस छह छह महीने का प्रयोग का क्या मतलब अगर कुछ उम्मीद ही करनी थी तो कम से कम नौ नौ महीने का प्रयोग तो करना चाहिये था।
- यही तो मैं भी कहता हूं कि वे अच्छे भले कार्टूनिस्ट हैं पर राजनीति में आकर वे खुद ही कार्टून बन जाते हैं- राम भरोसे बोला।
कभी कभी रामभरोसे भी समझदारी की बात कर जाता है।

बाल ठाकरे,
भाजपा,
राजनीति,
व्यंग्य,
शीला दीक्छित
सदस्यता लें
संदेश (Atom)